ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सुकून से भरा है जहां

रितिका आर्य

कक्षा-12

चोरसौ, उत्तराखंड

सुकून से भरा है जहां
गांव है मेरा वहां
पहाड़ियों से ढ़का हुआ
हरियाली से है खिला हुआ
पहाड़ से डटे लोग रहते यहां
जड़ी बूटियों की खोज होती यहां
पहले से चलते आए जो रीति रिवाज
आज भी हैं उनमें प्रकाश
नदी झरनों की आती आवाज यहां
समस्त जीव जंतुओं का है निवास यहां
सुकून से भरा है जहां
गांव है मेरा वहां।।


चरखा फीचर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ